बीते दिन महिला क्रिकेट में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड टीम के साथ हुआ। दोनों के बीच खेले गए तीसरे वनडे को कीवी टीम ने 7 विकेटों से जीत लिया। इसी के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस मैच के दौरान एक अद्भुत कारनामा हुआ। दरअसल जब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे, तब सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को भी अपने शतक के लिए इतने ही रन चाहिए। थे। इसके बाद जो उन्होंने कारनामा किया, वह देख हर कोई दंग रह गया।
Sophie Devine ने किया अद्भुत कारनामा
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच बीते 7 अप्रैल को तीसरा वनडे मुकाबला खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड को आखिरी में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। क्रीज पर उस समय स्टार प्लेयर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के साथ मैडी ग्रीन मौजूद थी। वहीं गेंदबाजी की अगर बात करें तो चार्ली डीन के हाथों में गेंद थी।
39वें ओवर में न्यूजीलैंज को जब जीत के लिए 13 रन बनाने थे, तब ग्रीन ने एक रन लेकर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को स्ट्राइक दिया। इस ओवर की अगली दो गेंदों पर कोई रन नही बना। चौथी गेंद पर सोफी ने शानदार छक्का लगाया। अब वह 94 के स्कोर पर पहुंच गई। वहीं कीवी टीम को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। पांचवी गेंद पर एक बार फिर कोई रन बना। वहीं ओवर की आखिरी गेंद को एक बार फिर सोफी ने छक्के के लिए भेज अपना शतक पूरा किया, और अपनी टीम को जीत भी दिला दी।
वीडियो:
न्यूजीलैंड ने जीती इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
हैमिल्टन के मैदान पर तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेलने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की महिला टीमें उतरी थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई इंग्लैंड की टीम 46.3 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में खेलने उतरी कीवी टीम ने 11 ओवर पहले ही 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी तरफ से सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने 93 गेंदों में 100 रन ठोके। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।