IPL 2024 में सबसे तेज़ फिफ्टी जड़ने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में दो बार शामिल हुआ नाम!
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 27 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए थे। दोनों मैचों के दौरान एक से एक कई महारिकॉर्ड बने। दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में भी ऐसी ही एक कीर्तिमान स्थापित हुआ।
दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर जैक फ्रैसर मैकगर्क ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। यह इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी है।
टूर्नामेंट में अबतक उनके बाद किसने ये कारनामा किया है, चलिए देखते हैं।
मैच नंबर-43 में दिल्ली कैपिटल्स टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई थी। उन्होंने 20 ओवर में 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
इसका श्रेय युवा बल्लेबाज जैक फ्रैसर मैकगर्क को जाता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 गेंदों का सामना करके 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।
22 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन का लगातार दूसरा सबसे तेज अर्धशतक ठोका। इससे पहले भी उन्होंने 15 गेंदों में पचासा जड़ा था।
इस सीजन में सबसे तेज यह कारनामा करने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर ट्रेविस हेड (16 बॉल), चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा (16 बॉल) व पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव (17 बॉल) मौजूद हैं।
अगर आपको इस खबर के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो ऊपर स्वाइप करें।