धोनी के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, वाइफ साक्षी ने सुनाई बड़ी खुशख़बरी

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों आईपीएल 2024 खेलने में व्यस्त हैं। उन्होंने इस सीजन के शुरु होने से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। बीते दिन फैंस को एक बार फिर धोनी की बल्लेबाजी की झलक देखने को मिली थी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में इस खिलाड़ी ने क्रीज पर आते ही पहली ही गेंद पर चौका जड़ा था। इसी बीच माही को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इसकी जानकारी खुद उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने दी थी। चलिए विस्तार से जानते हैं, कि पूरी बात क्या है।

Table of Contents

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

MS Dhoni के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

दरअसल बीते दिन सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मैच के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने मैदान पर खड़े माही की फोटा लगाकर लिखा, “जल्दी मैच खत्म करो। बच्चा आने वाला है। पेट में दर्द शुरु हो गया है। ये एक होने वाली बुआ की गुजारिश है।”

इसे पढ़ने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि धोनी (MS Dhoni) के परिवार में किसी शख्स को बच्चा होने वाला है। साक्षी ने उस पोस्ट में खुद को बुआ कहा। इसका मतलब है कि उनका कोई भाई जल्द ही बाप बनने वाला है। हालांकि सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी और कोई जानकारी नहीं आई है।

सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को चटाई धूल

चेन्नई में स्थित चेपॉक के मैदान पर बीते 28 अप्रैल को सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई सीएसके की टीम ने 20 ओवर में 212 रनों का स्कोर बनाया। उनकी ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रन ठोके। वहीं एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आखिर में आकर एक गेंद पर चौका लगाया। इसके जवाब में हैदराबाद 134 पर सिमटकर मुकाबला 78 रनों से हार गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment