महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों आईपीएल 2024 में व्यस्त हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच टाइटल जिताने के बाद अब वह कप्तान नहीं बल्कि खिलाड़ी के तौर पर इस टीम का हिस्सा हैं। दरअसल 17वें संस्करण से पूर्व उन्होंने कप्तानी का दायित्व ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी थी। इसके पीछे उनका उद्देश्य नए कप्तान को तैयार करना था। हालांकि इसी बीच खबरें ऐसी आ रही हैं कि वह क्रिकेट के बाद अब गोल्फ में अपना करियर शुरु करने जा रहे हैं। क्या है पूरा बात, चलिए पता लगाते हैं।
MS Dhoni गोल्फ में आजमाएंगे अपना हाथ
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेल खेलने में उस्ताद हैं। दरअसल वह एक शानदार एथलीट हैं। इस वजह से माही दूसरे स्पोर्ट भी आसानी से खेल पाते हैं। क्रिकेट में करियर शुरु करने से पहले वह फुटबॉल खेलते थे, जहां यह 42 वर्षीय क्रिकेटर गोलकीपिंग का काम करते थे।
इसके अलावा पिछले साल के आखिर में वह टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ टेनिस खेलते दिखे थे। वहीं उन्हें कई बार गोल्फ भी खेलते हुए देखा गया है। महान खिलाड़ी कपिल देव के साथ भी वह इस खेल में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि धोनी (MS Dhoni) अब गोल्फ भी खेलने लगे हैं। इतना ही नहीं, सीएसके का यह खिलाड़ी दुबई में इसको प्रोफेशनल तरीके से खेलने की तैयारी में हैं।
आईपीएल 2024 हो सकता है धोनी का आखिरी सीजन
पिछले दो-तीन आईपीएल सीजन से तमाम क्रिकेट फैंस के बीच ये सवाल रहता है कि क्या ये एमएस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन होगा! हालांकि हर बार झारखंड का ये खिलाड़ी ‘बिल्कुल नहीं’ कहकर इन तमाम अटकलों पर विराम लगा देता है। इस सीजन से पूर्व कप्तानी छोड़ने के बाद दुबारा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, कि धोनी (MS Dhoni) इस संस्करण के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप को भी अलविदा कह देंगे। हालांकि आखिरी जवाब उन्हीं की तरफ से आना है। तमाम भारतीय फैंस को इसका इंतजार रहेगा।
विराट टी20 विश्व कप में ओपनिंग करेंगे या नहीं, कप्तान रोहित ने बड़े सवाल का आखिरकार दिया जवाब