‘वो तो महाबुजुर्ग है’ धोनी के बाद अब दिनेश कार्तिक पर सहवाग ने ली चुटकी, कमेंटरी के दौरान कुछ ऐसा कहा कि हो गया वायरल

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। मुंबई ने इसे 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने खराब शुरुआत के बाद एक विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हालांकि वह जब वह बैटिंग कर रहे थे, तब कमेंटरी के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें लेकर कुछ ऐसा कहा, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Dinesh Karthik के लिए वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बात

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल 2024 से पहले इस लीग को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। यानि ये सीजन उनका आखिरी सीजन होगा। ऐसे में अपने आखिरी सीजन में वह अपने बल्ले से काफी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनकी टीम जब मुश्किल परिस्थितियों में थी, तब इस 38 वर्षीय क्रिकेटर ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कमेंटरी में कहा,

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

“वर्ल्ड कप आते ही दिनेश कार्तिक में अलग ही ताकत आ जाती है। वह अलग ही लय में दिखाई देने लगते हैं। मैंने उस दिन एमएस धोनी को बुजुर्ग कहा था, लेकिन ये तो उनसे भी पहले से खेल रहे हैं, तो ये महाबुजुर्ग हुए।”

आरसीबी के काम नहीं आई Dinesh Karthik की पारी

आईपीएल 2024 का मैच नंबर-25 वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मुंबई इंडियंस और आरसीबी की इस दौरान भिड़ंत हुई थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए आई बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 53 रन ठोके। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 4.3 ओवर यानि 27 गेंदें रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। उनकी ओर से ईशान किशन ने 69 रनों की पारी खेली। बता दें कि यह उनकी दूसरी जीत है।

WATCH: विराट कोहली ने हार्दिक के लिए दर्शकों से की खास अपील, जानें हाथ से इशारा कर क्या बात कही

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment