रायडू ने चुनी टी20 विश्व कप के लिए टीम, हार्दिक-पंत समेत इन धुरंधर खिलाड़ियों को किया बाहर

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

T20 World Cup 2024 : आईपीएल 2024 के खत्म होते ही आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन होना है। दरअसल 1 जून से टी20 विश्व कप 2024 (T20 WC 2024) शुरु होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का चयन अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि खिलाड़ियों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

तमाम क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी अपनी-अपनी टीम का ऐलान करना शुरु कर दिया है। उसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने भी अपनी टीम चुनी है। उन्होंने कुछ बड़े नामों को बाहर कर दिया।

Table of Contents

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

T20 WC 2024 के लिए अंबाती रायडू की टीम

आईपीएल 2024 के दौरान कमेंट्री कर रहे हैं पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आगामी विश्व कप (T20 WC 2024) के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का चुनाव किया है। उन्होंने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल को रखा है। वहीं विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग व रिंकू सिंह को विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर जगह दी है।

दिनेश कार्तिक इकलौते विकेटकीपर हैं, जो अंबाती रायडू की टीम का हिस्सा हैं। ऑलराउंडर की भूमिका में रायडू ने शिवम दुबे व रवींद्र जडेजा को शामिल किया है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के रूप में उन्होंने दो स्पिनर रखे हैं। पेस बॉलिंग की बात करें तो इस स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह व मंयक यादव हैं।

हार्दिक पांड्या को नहीं दी स्क्वॉड में जगह

हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 कुछ खास नहीं जा रहा है। न तो वह अबतक कप्तानी से प्रभावित कर पाए हैं, और न ही उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहा है। यही वजह है कि आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 WC 2024) के लिए अंबाती रायडू ने जो टीम चुनी है, उसमें हार्दिक को बाहर कर दिया। साथ ही उन्होंने इसमें ओपनर शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत व संजू सैमसन और स्पिनर रवि बिश्नोई को भी नज़रअंदाज कर दिया।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment