BAN vs SL: पाथुम निसांका (114) और चरित असलांका (91) के बीच 185 रन की उल्लेखनीय साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने शुक्रवार को दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 17 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से हरा दिया। चट्टोग्राम में हुए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 286 रन बनाए। श्रीलंका ने जवाब में 47.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली, दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच सोमवार को होना है।
BAN vs SL निसांका ने जड़ा सैकड़ा
BAN vs SL 287 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब स्कोर केवल 43 रन था तब तीन विकेट गिर गये थे, पथुम निसांका एकमात्र मजबूत खिलाड़ी थे, जबकि अविष्का फर्नांडो (0), कप्तान कुसल मेंडिस (16) और सदीरा समरविक्रमा (1) जल्दी आउट हो गए। निसान्का को चरित असलांका से कुछ समर्थन मिला। दोनों बल्लेबाजों ने उच्च रन रेट बनाए रखा और वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया। निसांका और असलांका ने मिलकर 185 रन बनाए और अर्जुन रणतुंगा और रोशन महानामा द्वारा बनाए गए 171 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
BAN vs SL श्रीलंका ने जीती बाजी
BAN vs SL पथुम निसांका ने 113 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे। मेहदी हसन मिराज ने लिटन दास की मदद से निसांका को कैच आउट कर उनकी पारी का अंत किया। तस्कीन अहमद ने असलांका को विकेटकीपर रहीम के हाथों कैच आउट कराकर उन्हें शतक तक पहुंचने से रोक दिया।बांग्लादेश ने वापसी की कोशिश की,
लेकिन वानिंदु हसरंगा ने केवल 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर खेल को श्रीलंका के पक्ष में मोड़ दिया। श्रीलंका ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए शरीफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि तंजिन हसन साकिब, मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम ने एक-एक विकेट हासिल किया।