CSK के कोच माइकल हसी ने अगले आईपीएल में धोनी के खेलने को लेकर कह दी ये अहम बात

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल के इस सीजन में सीएसके के पूर्व कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी शानदार फार्म में चल रहे है। इस बार धोनी भले ही सीएसके की कप्‍तानी नही कर रहे हो लेकिन धोनी का बल्‍ला इस आईपीएल सीजन जम कर रन बरसा रहा है। 43 साल के हो चुके एमएस धोनी आखिरी ओवरो में आकर जिस तरह से गेंदबाजो की धुलाई कर रहे है उसको देखकर हर कोई आश्‍चर्यचकित है।

माइकल हसी ने धोनी के लिए कह दी ये बात

जब आईपीएल के इस सीजन की शुरूआत हुई थी तब ये माना जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। सीएसके ने इस सीजन अपना कप्‍तान भी बदल दिया। इस टीम ने धोनी को हटाकर गायकवाड़ को अपना कप्‍तान बना दिया। धोनी के चेन्‍नई के कप्‍तानी से हटने को भी ये माना गया कि अब धोनी आईपीएल से रिटायर होने वाले है।

लेकिन 43 साल के धोनी ने आईपीएल में अब तक जो खेल दिखाया है उसको देखकर तो ऐसा लग रहा है कि धोनी अब भी टी-20 मैचो के लिए एकदम फिट है। धोनी ने इस आईपीएल के सीजन में 255.88 के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाये है।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल मे आखिरी ओवरो में धोनी जिस विस्‍फोटक अंदाज में बल्‍लेबाजी कर रहे है। उसको देखकर कोई ये नही कह सकता है कि धोनी के ऊपर उम्र का कोई असर पड़ रहा है।
महेन्‍द्र सिंह धोनी को लेकर चेन्‍नई सुपर किंग्स के बल्‍लेबाज माइक हसी का कहना है कि टीम की कप्‍तानी छोड़ने के बाद भी महेन्‍द्र सिंह धोनी एक करिश्‍माई विकेट कीपर के तौर पर शानदार काम कर रहे है। माइकल हसी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि धोनी इस वक्‍त शानदार लय में है और अपने खेल में अब भी लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे है।

’’

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment