दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 से पहले बड़ा ऐलान करते हुए डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया.. जानें पुरी खबर

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सिर्फ दो दिनों में शुरू होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड की जगह पहले ही आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। ऋषभ पंत लगभग 14 महीने से पेशेवर क्रिकेट से बाहर हैं, उन्होंने दिसंबर 2022 से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

दिसंबर 2022 के आखिरी हफ्ते में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना होने से बाल-बाल बचे, व्यापक उपचार से गुजरने के बाद, वह अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और एनसीए ने उन्हें आईपीएल में भाग लेने के लिए हरी झंडी दे दी है। दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सहमालिक पार्थ जिंदल ने जारी बयान में कहा है कि हमें दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते खुशी हो रही है। उन्‍होंने धैर्य और निडरता का परिचय दिया है। नए जोश और उत्साह के साथ नए सीजन का इंतजार है। मैं उन्हें एक बार फिर दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मैदान पर ले जाते देखने का इंतजार नहीं कर सकता।

Table of Contents

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

IPL 2024 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला

IPL 2024 बोर्ड ने एक मेडिकल अपडेट में घोषणा की कि 30 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के रूड़की के पास एक सड़क दुर्घटना के कारण 14 महीने की पुनर्वास प्रक्रिया के बाद ऋषभ पंत ठीक हो गए हैं और आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए फिट हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी।

IPL 2024 के दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

IPL 2024 ऋषभ पंत टीम का नेतृत्व करते हैं, उनके साथ डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, स्वास्तिक चिकारा, यश ढुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ललित यादव, मिशेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स हैं। एनरिक नार्खिया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, प्रवीण दुबे, रसिख डार और विक्की ओस्टवाल टीम के सदस्य हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment