धोनी के छक्के, रोहित का शतक, IPL 2024 का पैसा वसूल मैच, हार्दिक की एक गलती और MI की लुटिया डूबी

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सीएसके और मुंबई इंडियंस की रोचक भिड़ंत हुई। इस मैच चेन्नई की टीम ने 20 रनों से जीत लिया। मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। पहले बैटिंग करते हुए मेहमान टीम ने 206 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में रोहित शर्मा का शानदार शतक भी MI के काम न आ सका। आखिर में यह मैच इस टीम को गंवाना पड़ गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी की एक बार फिर कलई खुल गई। उनके कुछ फैसले उनकी टीम पर भारी पड़े।

मुंबई इंडियंस को अपने ही घर में मिली शिकस्त

मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर-29 आयोजित किया गया था। टॉस मुंबई के पक्ष में रहा। उन्होंने छोटे से मैदान पर चेज करना सही समझा। पहले बल्लेबाजी के लिए आई सीएसके की टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 206 रन ठोक दिए। शिवम दुबे (66) और ऋतुराज (69) ने बेहतरीन पारी खेली। वहीं एमएस धोनी ने 4 गेंदों में रन ठोके।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

भले ही यह लक्ष्य मुश्किल हो, मगर वानखेड़े में ऐसे टोटल कई बार चेज हो चुके हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस एक समय बेहतर स्थिति में नजर आ रही थी। हालांकि 15वें और 16वें ओवर में वह क्रमश: 2 और 3 रन ही बना सके। इसके खामियाजा उन्हें आखिर में भुगतना पड़ा। सीएसके ने 20 रन पहले ही उन्हें रोक लिया। रोहित शर्मा की 63 गेंदों पर 105 रनों की पारी बेकार गई।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी रही खराब

सीएसके के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 (IPL 2024) में हालत और भी नाजुक होती जा रही है। कप्तान हार्दिक पांड्या के कुछ फैसले इस टीम को लगातार भारी पड़ रहे हैं। उनका आखिरी ओवर में खुद गेंदबाजी के लिए जाना, जबकि आकाश मधवाल के ओवर पड़े थे, खराब निर्णय साबित हुआ। इस ओवर में उन्हें 26 रन पड़े। इसके बाद बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव करने के चलते बल्लेबाजों को तालमेल बिठाने में काफी दिक्कत आ रही है।

WATCH: रोहित-हार्दिक विवाद पर महिला प्रशंसक का दो-टूक जवाब, सिरफिरे फैंस को भी लगाई फटकार

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment