महेन्द्र सिंह को धोनी अपनी कूलनेस की वजह से दुनिया भर में फेमस है। जब धोनी टीम इंडिया और सीएसके की कप्तानी किया करते है। तो लोग उन्हे कैप्टन कूल कहा करते थे। हमेशा शांत और विनम्र रहने वाले धोनी कैमरे के सामने पहली बार गुस्से में दिखाई दिये। सोमवार को चेपॉक के मैदान में चेन्नई और लखनऊ के बीच आईपीएल का मैच हुआ था इस मैच में लोगो को धोनी का एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसे देखकर लोग हैरान रहे गये। धोनी का ये गुस्सा कैमरे में कैद हो गया और ये वीडियो अब इन्टरनेट पर तेजी से वाइरल हो रहा है।
लखनऊ और चेन्नई के बीच हो रहे इस मैच में सीएसके की पारी के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे के बीच जब एक शानदार साझेदारी चल रही थी तभी एकदम से कैमरामैने ने धोनी की तरफ जूम किया। धोनी ने जब कैमरे को अपने बिल्कुल सामने देखा तो कैमरामैन से काफी नाराज हो गये। इस दौरान उन्होने कैमरामैन को बोतल दिखाकर कैमरा को हटाने के लिए भी कहा। धोनी के गुस्से में कैमरो को बोतली दिखाने का ये दृश्य कैमरे में कैद हो गया जो अब इन्टरनेट पर काफी वाइरल हो रहा है।
धोनी को देखने के लिए बेताब रहते हैं फैंस
आपको बता दे कि इस आईपीएल सीजन लोगो की धोनी को एक अजब ही दीवानगी देखने को मिल रही है। धोनी इस आईपीएल में जबदस्त फार्म में दिखाई दे रहे है। जैसे ही धोनी भी की बल्लेबाजी है और धोनी बल्लेबाजी करने आते है वैसे तो दर्शको का शोर एक अलग लेवल पर पहुंच जाता है। धोनी भी इस सीजन में अपने फैन्स को बिल्कुल भी निराश नही कर रहे है। आखिरी ओवरो में धोनी की बल्लेबाजी को देखकर दर्शको का पैसा पूरी तरह से वसूल हो रहा है।
ये भी पढे-
IPL 2024: KL राहुल ने धोनी की रिस्पेक्ट में जो किया वो आपका दिल छू लेगा!
IPL 2024: SRH ने DC को हराया, लेकिन असली मजे तो MI ने लिये, कैसे?