आईपीएल से लिया था नाम वापस, अब काउंटी में धमाल मचा रहे हैरी ब्रूक, 69 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 से पूर्व कई क्रिकेटरों ने अलग-अलग वजह से अपना नाम वापस ले लिया था। कुछ प्लेयर्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से दूर हो गए, वहीं कई ऐसे रहे जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया। इस लिस्ट में इंग्लैंड के कई क्रिकेटर शामिल थे। हैरी ब्रूक (Harry Brook) उन्हीं में से एक रहे। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी समय में उन्होंने करारा झटका दिया था। वहीं अब यह खिलाड़ी काउंटी चैंपियनशिप में धमाल मचा रहा है। युवा बल्लेबाज ने करीब 145 के स्ट्राइक रेट से शतक ठोककर सनसनी मचा दी है।

काउंटी चैंपियनशिप में गरजा Harry Brook का बल्ला

पिछले महीने इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) काफी सुर्खियों में रहे थे। दरअसल इस 25 वर्षीय क्रिकेटर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण से ठीक पहले अपने नाम वापस ले लिया। यानि वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर युवा बल्लेबाज को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि आईपीएल 2024 (IPL) से अलग होने के बाद ब्रूक काउंटी चैंपियनशिप 2024 में खेलने के लिए पहुंच गए।

वहां पहुंचकर हैरी ने अपने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया, कि क्रिकेट जगत में इस समय उनकी काफी चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल 5 अप्रैल से यॉर्कशायर और लिसेस्टरशायर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने तूफानी पारी खेली। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मध्यक्रम में बैटिंग करते हुए महज 69 गेंदों का सामना करके शतक ठोक दिया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 144.92 का रहा।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

इस बड़ी वजह के चलते लिया था अपना नाम वापस

पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 13.25 करोड़ की कीमत पर आईपीएल खेलने वाले हैरी ब्रूक (Harry Brook) को इस टीम ने एक सीजन के बाद रिलीज कर दिया। वहीं आईपीएल 2024 को लेकर 19 दिसंबर, 2023 को हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 करोड़ में खरीदा था। हालांकि टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। दरअसल फरवरी महीने में इंग्लिश क्रिकेटर ने अपनी दादी को खोया था, जिनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद ब्रूक काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने आईपीएल खेलने से मना कर दिया।

‘हार्दिक को टीम में भी नहीं..’ रोहित शर्मा को मिला नन्हे फैन का सपोर्ट, MI के मालिकों को दिया ये मेसेज, देखें वीडियो

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment