आईपीएल 2024 में 3 अप्रैल को एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के साथ होने वाला है। एक टीम प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं दूसरी टीम प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में इस मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाली है। मुंबई के लिए यह मैच करो यो मरो वाला है। ये मैच हारते हुए अंतिम-4 में पहुंचने के उनके सारे रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे।
![](https://i0.wp.com/allinonecricket.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-03-at-14.39.38.jpeg?resize=840%2C473&ssl=1)
MI के लिए करो यो मरो वाला मुकाबला
मुंबई इंडियंस (MI) की आईपीएल 2024 में हालत इस समय काफी नाजुक है। दरअसल अंक तालिका में उनके प्रदर्शन पर गौर करें तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली इस टीम ने अबतक कुल 10 मुकाबले खेले हैं।
इनमें से 3 में मुंबई (MI) को जीत मिली है तो 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आगामी सभी मैचों में उन्हें जीत दर्ज करने की जरूरत होगी। साथ ही इस टीम को अन्य मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहने की दरकार होगी।
प्लेऑफ के करीब पहुंचना चाहेगी केकेआर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स इस समय प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। उनके 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार सहित कुल 12 अंक है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ जीत के बाद उनके 14 अंक हो जाएंगे। साथ ही वह प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के और करीब पहुंच जाएंगे।
हालांकि यह आसान नहीं रहने वाला है। दरअसल यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि साल 2012 के बाद से केकेआर एक बार भी मुंबई (MI) को इस मैदान पर नहीं हरा सकी है|
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं:-
- T20 World Cup 2024: आस्ट्रेलिया ने किया वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान, इन खिलाडियो को मिला मौका
- IPL 2024: LSG को लगा बड़ा झटका, सुपरफास्ट गेंदबाज मयंक यादव फिर हुए चोटिल
- ‘वह देश के लिए…’ सुनिल गावस्कर ने किया हार्दिक का सपोर्ट, टी20 विश्व कप में चयन को ठहराया सही
- IPL Playoff 2024: आईपीएल की इन तीन टीमों का प्लेऑफ खेलना तय, जानें पूरा समीकरण
- हार्दिक की नहीं कम हो रहीं मुश्किलें, BCCI ने लगाया जुर्माना, अगले मैच में हो सकते हैं बैन