IPL 2024: आज के IPL मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स से होगा। खेल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। संजू सैमसन के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विजयी रही।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा नतीजतन, ऋषभ पंत की टीम सीजन की अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब है। लेकिन इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? क्या दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरेगी? बहरहाल, हम जानेंगे दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट के बारे में..
IPL 2024 में सवाई मानसिंह की पिच पर बल्लेबाजों की होगी मौज?
IPL 2024 हाल ही में सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला एक दूसरे से हुआ, उस मैच में संजू सैमसन की टीम 20 रनों के अंतर से विजयी रही थी, संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और नाबाद 82 रन बनाए, सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है,
जिससे वे आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। हालाँकि, पिच से स्पिनरों को भी मदद मिलती है। राजस्थान रॉयल्स के पास स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर भरोसा रहेगा, इससे दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है।
IPL 2024 राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
IPL 2024 में यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल/नंद्रे बर्गर, आर अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
IPL 2024 डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार/कुमार कुशाग्र, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, खलील अहमद और ईशांत शर्मा