IPL 2024: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच तनातनी लगभग खत्म हुआ, प्रैक्टिस के समय एक दूसरे के गले मिले

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

IPL 2024:मुंबई इंडियंस अपने सीजन की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला 24 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, इससे पहले हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे है। इसके अलावा रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए हैं। हालाँकि, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा गले मिलते नजर आ रहे हैं।

दोनों खिलाड़ी गले मिले, लेकिन क्या उनके बीच सबकुछ ठीक है?

हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की तस्वीर पर फैन्स का कहना है कि दोनों खिलाड़ी गले मिले, लेकिन क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक है? हालांकि, इस तस्वीर में हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट के जरिए अपनी बात रख रहे हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने

दरअसल, फिलहाल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाया है। इसके बाद दोनों के बीच अनबन की चर्चाएं शुरू हो गईं। कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के फैसले से खुश नहीं हैं। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने दो सीजन तक गुजरात टाइटंस के लिए प्रदर्शन किया था। लेकिन तभी मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को आउट कर दिया। हालांकि, हार्दिक पंड्या ने अपना आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए ही किया था। उन्होंने 2015 से 2021 तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेला।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं:-

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment