मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस समय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से उन्होंने इस टीम की कमान संभाली है, तब से उन्हें दर्शकों की भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इसका असर ये हुए है कि कप्तानी के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी गिरावट आई है। इसी बीच दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर ने हार्दिक से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। दरअसल उनका कहना है कि यह खिलाड़ी चोट के बावजूद खेल रहा है। चलिए पूरी बात जानते हैं।
Hardik Pandya चोट के बावजूद खेल रहे हैं!
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2024 में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में अब तक इस टीम ने 5 मैचों में से दो में जीत हासिल की है। वहीं अन्य तीन मुकाबलों में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हार्दिक के व्यक्तिगत प्रदर्शन की अगर बात करें तो इस खिलाड़ी ने 5 मैचों में 29 रन बनाने के अलावा 1 विकेट चटकाए हैं। हालांकि उन्होंने केवल 8 ही ओवर डाले हैं। इसपर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटरी कर रहे साइमन डूल ने हार्दिक को अनफिट बताया है। दरअसल उन्होंने कहा,
“हार्दिक पांड्या घायल हैं। कुछ गड़बड़ है। वह इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से उनके साथ कुछ गड़बड़ है। यह मेरी आंतरिक भावना है। आप मैदान पर जाते हैं और पहले मैच में गेंदबाजी की शुरुआत कर उदाहरण बनते हैं और अचानक, टीम को आपकी जरूरत नहीं पड़ती?!”।
पिछले साल विश्व कप के दौरान हुए थे चोटिल
टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का करियर चोटों से प्रभावित रहा है। कई बड़े मौकों पर यह 30 वर्षीय ऑलराउंडर इंजर्ड होकर भारतीय टीम का साथ छोड़ चुका है। पिछले साल भारत में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भी हार्दिक बांग्लादेश के विरुद्ध मैच के दौरान बॉलिंग करते हुए अपना टखना चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे। विश्व कप के बाद सीधे आईपीएल में उनकी वापसी हुई थी। देखना है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कब वह लौटते हैं।
WATCH: अंपायर से बहस करना पंत को पड़ने वाला है भारी, मैच के बाद मिलेगा दंड, भरना होगा जुर्माना