क्‍या अगला आईपीएल भी खेलने वाले है महेन्‍द्र सिंह धोनी, सुरेश रैना ने कर दिया ये अहम खुलासा

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल के इस सीजन में एमएस धोनी काफी विस्फोटक अंदाज में नजर आ रहे है। महेन्‍द्र सिंह ने अभी हाल ही में मुंबई के खिलाफ एक मैच में आखिरी ओवर में शानदार 3 छक्‍के लगाये। धोनी की इस तरह की विस्‍फोटक पारी को देखने के बाद अब ये बाते भी होने लगी है कि धोनी को अगला आईपीएल भी खेलना चाहिए। तो क्‍या धोनी आईपीएल के अगले सीजन में भी नजर आने वाले है। धोनी के अगले आईपीएल खेलने की अटकलो के बीच इंडिया टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने ये अहम खुलासा कर दिया है।

सुरेश रैना ने धोनी के अगले आईपीएल खेलने को लेकर कह दी ये अहम बात


टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने जियो सिनेमा के एक कार्यक्रम में पूर्व इंडियन खिलाड़ी आरपीसिह के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह से उन्‍होने मुंबई के खिलाफ हॉर्दिक पाड्या की गेंद पर छक्‍के लगाये। उसको देखकर तो लगता है कि 42 साल की उम्र में भी धोनी एक परफेक्‍ट फिनीशर है। वो अभी भी पूरी तरह से फिट है और उन्‍हे अगले आईपीएल में भी जरूर खेलना चाहिए।

आपको बता दे कि 42 साल के एमएस धोनी ने 2020 में 15 अगस्‍त के दिन अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास ले लिया था। अंतराष्‍ट्रीय मैचो में सन्‍यास लेने के बाद वो सिर्फ आईपीएल में ही खेल रहे है। आईपीएल से रिटायरमेंट की अटकलें 2023 से लगाई जा रही है। आईपीएल के पिछले सीजन में भी ऐसा माना जा रहा था कि ये आईपीएल उनका आखिरी आईपीएल होगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

पिछला आईपीएल तो उनकी टीम जीत भी गई थी ऐसे में ये सीजन उनके रिटायरमेंट के लिए एक परफेक्‍ट सीजन रहता। लेकिन ऐसा नही हुआ। वो इस सीजन में आईपीएल में खेल रहे है। पिछले सीजन में रिटायरमेंट के सवाल का हंसते हुए जवाब देते हुए धोनी ने कहा था कि ये तो मैच नही आप कह रहे है कि ये मेरा आखिरी आईपीएल है।

ये भी पढ़े-

जानें किस नेक मकसद के लिए ये IPL टीमें हर साल पहनती हैं स्पेशल जर्सी
क्या देश से बढ़कर है हार्दिक के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट? चोटिल होकर भी IPL खेल रहे हैं मुंबई के कप्तान!

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment