KKR Vs DC IPL 2024: KKR ने मैच जीतकर रचा इतिहास!

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

KKR vs DC IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हरा दिया। इसमें केकेआर के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया। केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। केकेआर टीम ने 272 रन बनाए, यह आईपीएल के रिकॉर्ड में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 166 रनों पर ऑलआउट हो गई और दिल्ली की टीम को 106 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के रिकॉर्ड में यह पहली बार है कि केकेआर की टीम ने सीजन के पहले तीन मैच जीते हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि केकेआर ने आईपीएल में पहले तीन मैच जीते हों। दिल्ली से पहले केकेआर ने आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

पंत-स्टब्स ने अर्धशतक लगाए

पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जब डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ बड़ी पारी नहीं खेल सके। वॉर्नर ने 18 रन और शॉ ने 10 रन बनाए। इसके बाद मिचेल मार्श और अभिषेक पोरेल खाता शुरू किए बिना पवेलियन लौट गए। इससे दिल्ली की पारी जल्द ही सिमटती नजर आ रही थी।  इन दोनों के आउट होते ही दिल्ली की टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह  बिखर गई और निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वरुण ने हासिल किए तीन विकेट 

वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने तीन-तीन विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने एक विकेट अपने नाम किया। इस मैच में स्टार्क ने आईपीएल 2024 में अपना पहला विकेट लिया। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिया। वैभव अरोड़ा सबसे किफायती रहे। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये। 

सुनील नरेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की

दिल्ली कैपिटल्स की ओर सुनील नरेन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 39 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और सात छक्के शामिल रहे। उन्होंने केकेआर टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने की नींव रखी। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने चौवन रन बनाये। आंद्रे रसेल ने इकतालीस रनों का योगदान दिया। हार में रिंकू सिंह ने कुछ बड़े स्ट्रोक लगाए। उन्होंने केवल आठ गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 रन दिये। इन्हीं बल्लेबाजों की बदौलत केकेआर की टीम 272 रन बनाने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। टीम के लिए एनरिक नॉर्खिया ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 3 विकेट लिए। लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए। 

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं:-

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment