MI vs KKR: केकेआर ने रचा इतिहास, 12 साल बाद मुंबई को उन्हीं के घर में दी मात, ये 3 प्लेयर रहे मैच के हीरो

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 का एक और सांसें रोक देने वाला मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में मुंबई इंडियंस और केकेआर (MI vs KKR) की टीम एक दूसरे के विरुद्द खेलने उतरी थी। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने इस मुकाबले को 24 रनों के अंतर से जीत लिया। बता दें कि यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इससे पहले केकेआर ने मुंबई को उन्हीं के घर में आखिरी बार 2012 में हराया था। उसके बाद अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई में इस टीम ने करिश्मा कर दिखाया। चलिए मुकाबले के स्कोरकार्ड के बारे में विस्तार से चर्चा करें।

MI vs KKR: केकेआर ने दर्ज की शानदार जीत

मैच नंबर-51 में मुंबई इंडियंस और केकेआर (MI vs KKR) आमने-सामने थी। टॉस जीतकर मुंबई ने पहली गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता एक समय 57 पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष करने पर मजबूर थी। हालांकि इसके बाद वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक की बदौलत इस टीम ने मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य दिया।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

वानखेड़े के मैदान पर यह स्कोर बड़ी आसानी से चेज हो जाता है। हालांकि इस बार ठीक इसके विपरीत हुआ। लक्ष्य का पीछा करने आई MI की टीम ने भी अपने 6 विकेट 71 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे। सूर्यकुमार यादव (56) ने संघर्ष करने की कोशिश की। हालांकि आंद्र रसेल ने उन्हें आउट कर केकेआर की मैच में वापसी करवाई। आखिर में मुंबई 145 रन ही बना सकी।

ये खिलाड़ी रहे केकेआर की जीत के हीरो

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की बदौलत केकेआर (MI vs KKR) ने दो अंक हासिल कर लिए। अंक तालिका में अब उनके कुल 14 अंक हो गए हैं। फिलहाल वह दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। मुंबई के खिलाफ इस टीम के लिए तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन असाधारण रहा।

वेंकटेश अय्यर ने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 52 बॉल पर 70 रन जड़े। वहीं गेंदबाजी की अगर बात करें तो मिचेल स्टार्क ने 33 रन देकर 4 तो वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बाद में चलकर यही केकेआर की जीत की वजह बनी।

Mini Auction में नहीं मिला था कोई भी खरीददार, अब ये दो खिलाड़ी IPL 2024 में मचा रहे हैं तबाही

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment