WATCH: पहली जीत के बाद MI परिवार में जश्न, जानें नीता अंबानी और उनके बेटे के बीच इशारों में क्या हुई बात

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) का खाता आखिरकार खुल गया है। उन्होंने अपने चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 29 रनों से पराजित कर दिया। मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो पहले खेलकर मुंबई की टीम ने 234 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खेलने आई दिल्ली लक्ष्य से पीछे रह गई। जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद MI की मालकिन नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद झूमे टीम के मालिक

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने 17वें संस्करण में पहली जीत का स्वाद चख लिया है। अब तक खेले गए पहले तीन मैचों में इस टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बाद यह खेमा पूरी तरह से बिखरा हुआ नजर आ रहा था। वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर मिली जीत ने निश्चित तौर पर मुंबई के कैंप में नई उर्जा का संचार किया होगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

अपनी टीम को मिली पहली जीत के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की मालकिन नीता अंबानी और आकाश अंबानी खुशी से झूम उठे। वह जश्न मनाने के दौरान एक दूसरे को इशारों ही इशारों में कुछ कहते हुए नजर आए। नीता अंबानी दो ऊंगली दिखा रही थी, जिसका मतलब या तो विक्टरी का साइन या प्वॉइंट्स टेबल के दो अंक हो सकते हैं। वहीं आकाश अंबानी चार ऊंगलियां दिखाकर शायद ये कह रहे होंगे कि उनकी टीम को 4 मैचों के बाद जाकर जीत हासिल हुई।

वीडियो:

कुछ ऐसा रहा मुकाबले का लेखा-जोखा

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मैच नंबर-20 खेला गया। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में आमने-सामने थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 234 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। उनकी ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 49 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 205 रन ही बना सकी। गेंदबाजी की अगर बात करें तो जेराल्ड कोएट्जे ने 4 विकेट हासिल किए।

अब फूड डिलिवरी ऐप ने भी किया RCB को ट्रोल, सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट देख फैंस रह गए SHOCKED!

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment