टीम इंडिया में सिलेक्‍ट होने पर पेसर खलील अहमद ने कह दी ये इमोशनल बात

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए शानदार गेदबाजी कर रहे खलील अहमद का चयन टी-20 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया का रिजर्व खिलाडियो में हो गया है। खलील अहमद आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी कर रहे है। खलील अहमद की आईपीएल के इस सीजन में फार्म को देखते हुए ही उनका चयन टीम इंडिया के रिजर्व प्‍लेयर्स में करा गया है।

टीम इंडिया की रिजर्व खिलाडियो में शामिल होकर खलील अहमद काफी खुश भी नजर आ रहे है। टीम इंडिया में अपने चयन को लेकर खलील अहमद ने डीसी पॉडकास्‍ट पर अपनी बात भी रखी है।

मेरे लिए हर दिन एक लडाई की तरह था

टीम इंडिया में अपने सिलेक्‍शन को लेकर खलील अहमद ने कहा है कि मै पिछले कुछ महीनो से जिस तरह से खेल रहा था। आईपीएल का ये सीजन मेरे लिए जैसा जा रहा था। उसके बारे में सोचकर मुझे लग रहा है कि मेरे क्रिकेट कैरियर में कुछ बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। पिछले कुछ महीनो में मुझे ये अहसास हो रहा था कि मै काफी अच्‍छी गेदबाजी कर रहा था। मैने हमेशा खुद को एक कदम आगे रखने के बारे में सोचा है। अब मेरा चयन टीम इंडिया के रिजर्व खिलाडियो में हो गया है। तो मुझे लगता है कि मुझे मेरी इसी सोच के परिणाम मिलने लगे है।
अपने सघर्ष के दिनो को लेकर खलील अहमद ने कहा कि 2019 में मेरे दिमाग मे हमेशा ये चलता रहता था कि कैसे मै अपने देश के लिए खेल सकता हू। इस दौरान जब भी मै भारत को खेलता देखता था। मै हमेशा ये ही कल्‍पना करता रहता था कि अगर मै टीम इंडिया में होता तो क्‍या करता। मेरे लिए तब हर दिन एक लड़ाई की तरह था जो मै खुद से ही लड़ रहा था।
आपको बता दे कि खलील अहमद अब तक 14 टी20 मैचो में खेल चुके है। अपने टी-20 कैरियर में उन्‍होने 8.82 की इकॉनामी रेट से 13 विकेट लिए है।
ये भी पढ़े-
जानें किस नेक मकसद के लिए ये IPL टीमें हर साल पहनती हैं स्पेशल जर्सी
क्या देश से बढ़कर है हार्दिक के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट? चोटिल होकर भी IPL खेल रहे हैं मुंबई के कप्तान!

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment