कोहली-रोहित-पंत को 8 गेंदों में आउट करने से लेकर CSK में शामिल होने तक, ऐसा रहा है रिचर्ड ग्लीसन का सफर

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 के दौरान एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल उनकी टीम के धाकड़ ओपनर और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवन कॉनवे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह अब एक भी मैच नहीं खेल सकेंगे। गौरतलब है कि ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोट की समस्या से जूझ रहे थे। उनके स्थान पर एक और धुरंधर को शामिल किया गया है। ये और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) हैं, जिनका सफर काफी कमाल का रहा है।

Richard Gleeson ने भारत के खिलाफ किया था डेब्यू

सीएसके ने आईपीएल 2024 के बाकी बचे हुए मैचों के लिए रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) को साइन किया है। वह टीम में डेवन कॉनवे की जगह लेंगे। जल्द ही यह खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि उनका यह पहला आईपीएल सीजन होगा। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2022 में टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से टी20 में डेब्यू किया था।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी। लंबे कद के इस पेसर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में एक मेडन सहित केवल 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। इनमें ओपनर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और विराट कोहली के विकेट शामिल थे। रिचर्ड (Richard Gleeson) ने अपने इस प्रदर्शन की बदौलत सनसनी मचा दी थी।

कुछ ऐसा रहा है रिचर्ड ग्लीसन का सफर

रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) ने 9 जुलाई को भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि वह अधिक नहीं खेल सके। अब तक इस खिलाड़ी ने 6 टी20 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 34 मैचों के 143 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने टी10 ग्लोबल लीग में भी अपनी गेंदबाजी से सबको खासा प्रभावित किया था देखना है दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में इस प्लेयर का जादू चल पाता है या नहीं।

विराट टी20 विश्व कप में ओपनिंग करेंगे या नहीं, कप्तान रोहित ने बड़े सवाल का आखिरकार दिया जवाब

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment