ऋषभ पंत ने बनाया IPL इतिहास का अनोखा कीर्तिमान, कोहली-धोनी को पीछे छोड़ पहले भारतीय बने

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हुई। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली की टीम 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जैक फ्रैसर मैकगर्क के साथ कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बेहतरीन साझेदारी ने टीम को 2 अंक दिला दिए। पंत ने बैटिंग के दौरान एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने गए हैं।

Rishabh Pant ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस साल आईपीएल 2024 में करीब 453 दिनों के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है। गौरतलब है कि साल 2022 के आखिर में यह खिलाड़ी भयानक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना इलाज करवाया और एक बार फिर यह चैंपियन खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्के लगाता हुआ नजर आ रहा है।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

इस सीजन उन्होंने अब तक कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान पंत ने अनोखा रिकॉर्ड बना डाला। दरअसल बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने आईपीएल में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए। गेंदों के लिहाज से सबसे तेज यह कारनामा करने वाले ऋषभ पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य को गेंदें रहते ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उनकी ओर से जैक फ्रैसर मैकगर्क ने 55 तो वहीं कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 41 रन बनाए। इसी के साथ दिल्ली ने दो महत्वपूर्ण अंक भी हासिल कर लिए। यह उनकी दूसरी जीत है।

WATCH: विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ की मस्ती, सोशल मीडिया पर दोनों के दोस्ताना का वीडियो हुआ वायरल

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment