आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इडियंस का फ्लॉप शो लगातार जारी है। अभी हाल ही में इस टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियस को 170 रनो का टारगेट दिया। इस टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 18.5 ओवरो में 145 रन बनाकर आउट हो गई। इस मैच में कोलकाता की तरफ से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के 4 बल्लेबाजो को पवेलियन की राह दिखाई।
ईशान किशन के आउट होन पर रोहित शर्मा की पत्नी ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
आईपीएल के इस मैच में जब मिचेल स्टार्क ने ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया। तो स्टेडियम में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। इसी दौरान कैमरा रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका की तरफ भी गया। रीतिका ने ईशान किशन के आउट होने पर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो इन्टरनेट पर काफी ज्यादा वाइरल हो रहा है।
आपको बता दे कि इस मैच के दौरान 170 रनो का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के विकेट लगातार गिरते रहे। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने मुंबई इंडियंस के लगभग सभी बल्लेबाज काफी असहज नजर आये। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जरूर इस मैच में कुछ अच्छे शॉट लगाते हुए 35 गेंदो में 56 रन बनाये। लेकिन सूर्य के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस मैच में टिककर नही खेल पाया। जब तक सूर्य कुमार यादव क्रीज पर मौजूद थे। तब तक मुंबई के जीतने की कुछ उम्मीदे भी बची थी। लेकिन 16 ओवर में जब सूर्य कुमार यादव भी आउट हो गये तो मुंबई के जीतने की रही सही कसर भी खत्म हो गई।
आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल सीजन अब तक 11 मैच खेले है। इन 11 मैचो में से 8 मैचो में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के खिलाफ हारने के बाद मुंबई इंडियंस की बेस्ट 4 में पहुचने की उम्मीदे भी पूरी तरह से खत्म हो गई है।
ये भी पढ़े-
जानें किस नेक मकसद के लिए ये IPL टीमें हर साल पहनती हैं स्पेशल जर्सी
क्या देश से बढ़कर है हार्दिक के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट? चोटिल होकर भी IPL खेल रहे हैं मुंबई के कप्तान!