टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने दी बड़ी जानकारी

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

बीते रोज़ आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। केकेआर ने इस मैच को 24 रनों से जीत लिया। हार के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इस मैच में मुंबई के स्टार क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अंतिम-11 में जगह नहीं मिली थी। दरअसल कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें इमपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा था। मुकाबले के बाद MI के एक सीनियर खिलाड़ी ने बताया कि रोहित चोटिल हो गए हैं।

आईपीएल 2024 के दौरान चोटिल हुए Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी वर्ल्ड कप 2024 से पहले चोटिल हो गए हैं। दरअसल आईपीएल 2024 (IPL 2024) के दौरान उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि वानखेड़े स्टेडियम में बीते 3 मई को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में वह फील्डिंग करने नहीं आए थे। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इमपैक्ट प्लेयर की भूमिका दी थी।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

मैच के बाद टीम के सीनियर क्रिकेटर पियूष चावला (Piyush Chawla) ने रोहित (Rohit Sharma) की चोट को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए कहा, “रोहित शर्मा की पीठ में हल्की सी अकड़न थी। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के रूप में उन्हें इमपैक्ट प्लेयर के तौर उतारने का फैसला लिया।”

मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

मैच नंबर-51 में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का ऊपरी क्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा। उनकी आधी टीम 57 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वेंकटेश अय्यर के 70 रनों की बदौलत कोलकाता ने मुंबई के सामने 170 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 11 रन बनाकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव के 56 रनों के बावजूद मुंबई इंडियंस 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर सिमट गई। इस हार के साथ अंतिम-4 में पहुंचने की उनकी उम्मीदें धूमिल हो गई हैं।

MI vs KKR: केकेआर ने रचा इतिहास, 12 साल बाद मुंबई को उन्हीं के घर में दी मात, ये 3 प्लेयर रहे मैच के हीरो

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment