233 के स्ट्राइक रेट से IPL 2024 में ठोके रन, ऑस्ट्रेलिया ने फिर भी इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप टीम से किया बाहर

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

IPL 2024 : ऑस्ट्रेलिया ने बीते दिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के लिए टीम घोषित कर दी। 15 धुरंधर खिलाड़ियों से सजी टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में सौंपी गई है। पैट कमिंस जिन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप जिताया था, उनसे यह जिम्मेदारी छिन गई।

साथ ही मार्कस स्टॉइनिस को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए, जिसे देखकर तमाम क्रिकेट फैंस को इसपर काफी हैरानी हुई है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में धमाल मचाने वाले जैक फ्रैसर मैकगर्क को मौका नहीं मिला है।

Table of Contents

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

जैक फ्रैसर मैकगर्क को नहीं मिली जगह

आईपीएल 2024 के दौरान अबतक कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी जैक फ्रैसर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) उन्ही में से एक रहे हैं। दाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अबतक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। 

इनमें 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 43.17 की औसत से 259 रन ठोके हैं। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात उनका स्ट्राइक रेट है। मैकगर्क ने 233.33 के स्ट्राइक रेट से विपक्षी गेंदबाजों की ठुकाई की है। हालांकि इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के स्क्वॉड में उन्हें शामिल नहीं किया है।

मिनी ऑक्शन में नहीं बिके थे

जैक फ्रैसर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) टीम में न चुनना ऑस्ट्रेलिया के हैरान कर देने वाले फैसलों में से एक रहा। बता दें कि आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए कई क्रिकेट विशेषज्ञों व पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें विश्व कप में खिलाने की सिफारिश की थी।

बता दें कि जैक पिछले साल आईपीएल 2024 को लेकर हुए मिनी ऑक्शन में भी नहीं बिके थे। टूर्नामेंट शुरु होते ही दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज लुंगी नगिदी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर मैकगर्क रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिए गए।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment