‘इसमें उसकी गलती..’ हार्दिक को बू किए जाने पर गांगुली का चौंकाने वाला बयान, रोहित के सपोर्ट में कही बड़ी बात

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तब से उनके लिए चीजें ठीक नहीं रही हैं। आईपीएल 2024 के दौरान वह जहां भी मैच खेलने आए, हर जगह दर्शकों की एक भारी संख्या ने उन्हें “बू” यानि ट्रोल किया है। दरअसल उनसे पहले रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल जिताए। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इस पूरे वाकये पर अपनी राय रखी है।

Hardik Pandya की ट्रोलिंग पर सौरव गांगुली का बयान

साल 2023 के आखिर में आईपीएल टीम के बीच हो रही ट्रेडिंग के दौरान गुजरात टाइटंस की दो साल कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस टीम का अचानक साथ छोड़ दिया। वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। उनके आते ही इस टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर, 30 वर्षीय ऑलराउंडर को यह जिम्मेदारी सौंप दी। तब से लेकर अब तक हार्दिक को सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने हालिया इंटरव्यू के दौरान इसपर कहा,

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

“मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पंड्या की आलोचना करनी चाहिए। यह सही नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप इसमें भारत की कप्तानी करते हैं या अपने राज्य की कप्तानी करते हों या अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हो। आपको यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है।”

वीडियो:

रोहित शर्मा के सपोर्ट में कही ये बड़ी बात

आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताए। हालांकि पिछले साल के आखिर में इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया। इस पूरे प्रकरण पर रोहित की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया। हालांकि उनकी वाइफ ने इसका विरोध जताया था। बता दें कि उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को इस पद पर नियुक्त किया गया। हिटमैन के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा,

“रोहित शर्मा एक अलग क्लास हैं।’ फ्रेंचाइजी और भारत के लिए उनका प्रदर्शन एक कप्तान और एक खिलाड़ी दोनों के रूप में एक अलग स्तर पर रहा है। लेकिन फिर यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है।”

ये कैसी ट्रेनिंग? गेंद और बल्ले की जगह पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उठाया हथियार, क्रिकेट से बनाई दूरी

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment