IPL latest news : SRH में शामिल हुए श्रीलंका के स्पिनर विजयकांत, बने आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाडी

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

एसआरएच ने श्रीलकां के खिलाड़ी वानिंदु हसंरगा की जगह श्रीलंका के ही लेग स्पिनर विजयकांत व्‍यासकांत को शामिल कर लिया गया है। विजयकांत को हैदराबाद ने उनके बेस प्राइम 50 लाख रूपये में खरीदा है। विजयकांत इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स के साथ जुडे हुए थे। उन्‍होने पिछले आईपीएल सीजन राजस्‍थान के लिए बल्‍लेबाजो के लिए नेट पर बॉलिंग की थी।

विजयकांत बने आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाडी

श्रीलंंका के लेग स्पिनर विजयकांत व्‍यासकांत आईपीएल के इस सीजन के सबसे कम उम्र के खिलाडी बन गये है। विजयकांत व्‍यासकांत को हैदराबाद ने श्रीलंका के हसरंगा की जगह पर अपनी टीम का हिस्‍सा बनाया है। वानिंदु हसरंगा पैर की एड़ी में दर्द की वजह से आधिकारिक रूप में अब आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गये है। श्रीलंका के इस स्पिनर को हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रूपये में खरीदा था। वानिंदु हसरंगा के टीम से बाहर हो जाने के बाद हैदराबाद ने उनकी जगह विजयकांत व्‍यासकांत को टीम में शामिल कर लिया है।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

श्रीलंका के लिए टी-20 में डेब्‍यू कर चुके है विजयकांत व्‍यासकांत

आईपीएल में सिलेक्‍ट होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी बने विजयकांत व्‍यासकांत श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके है। इस युवा लेग स्पिनर ने पिछले साल चीन में हुए एशियन गेम्‍स में श्रीलंका टीम में डेब्‍यू किया था। ये एक टी-20 मैच था जिसमे विजयकांत ने 7 इकोनॉमी रेट से 1 विकेट लिया था। उस वक्‍त विजयकांत की उम्र 18 साल थी।
विजयकांत इस साल UAE में हुए ILT20 में खिताब जीतने वाली MI अमीरात की ओर से भी खेल चुके हैं। इस लीग में उन्‍होने 4 मैच खेले थे जिसमे उन्‍होने 5.43 की इकोनॉमी से 8 विकेट अपने नाम किये थे।

ये भी पढ़े- 
RR vs RCB, IPL 2024: आज दोनो टीम की ये रह सकती है playing 11 team
Orange Cap IPL: शुभमन गिल और सुदर्शन भी शामिल, विराट कोहली टॉप पर!
IPL points table : विराट कोहली Orange cap की रेस में सबसे आगे, राजस्‍थान रॉयल्‍स points table में टॉप पर

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment