हार्दिक की कप्तानी ने फिर डुबोई MI की नैया, इन खराब फैसलों के चलते दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली शिकस्त

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में एक और हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घर में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली टीम को 10 रनों से धूल चटा दी। इस मुकाबले में हार्दिक की कप्तानी काफी साधारण रही। उन्होंने कुछ ऐसे आश्चर्यजनक फैसले लिए, जो बाद में चलकर उनकी टीम की हार का कारण बना। हार के साथ ही मुंबई की टीम के लिए प्लेऑफ की राहें काफी मुश्किल हो गई हैं। चलिए मुकाबले के बारे में और भी अधिक विस्तार से जानते हैं।

मुंबई इंडियंस को मिली दिल्ली के हाथों करारी शिकस्त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच नंबर-43 खेला जा रहा था। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने आई ऋषभ पंत की टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने 258 रनों का लक्ष्य दिया। जैक फ्रैसर मैकगर्क ने 27 बॉल का सामना करके 84 रनों की पारी खेली। मुंबई के गेंदबाजों ने काफी निराश किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। ईशान किशन 20, रोहित शर्मा 8 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर चलते बने। मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 63 रन ठोके। हालांकि इसके बावजूद आखिर में MI 247 रन ही बना सकी।

Hardik Pandya के ये फैसले बने हार का कारण

आईपीएल 2024 में अबतक कुल 43 मुकाबलों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद 9वें पायदान पर आ गई है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम के 9 मैचों में 3 जीत और 6 हार सहित कुल 6 ही अंक हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में हार्दिक ने कई सारी गलतियां की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह से पहला ओवर नहीं कराया। इसके बाद उन्होंने खुद दो ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 41 रन लुटाए।

WATCH: रोहित शर्मा ने दिया गुरु मंत्र, तो पियूष चावला ने अगले ही ओवर में चटकाया विकेट

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment