WATCH: इस खास शख्स के नाम तिलक वर्मा ने किया अपना अर्धशतक, जानें किसके लिए था ये इशारा

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 के दौरान फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत में दिल्ली ने 10 रनों से बाजी मार ली। दिल्ली की ओर से जैक मैकगर्क की ओर से आतिशी पारी आई। वहीं मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अकेले ही विपक्षी गेंदबाजों की कुटाई की। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

जानें Tilak Varma का खास सेलिब्रेशन किसके लिए था

मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक तिलक वर्मा (Tilak Varma) के लिए ये आईपीएल सीजन काफी कमाल का जा रह है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने अकेले ही अपनी टीम के लिए मोर्चा संभाला। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बावजूद उनकी अर्धशतकीय पारी की जमकर सराहना हो रही है।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

साथ ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फिफ्टी जड़ने के बाद डगआउट में अपने हाथ से एक खास तरह का संदेश दिया। ये मेसेज रोहित शर्मा और उनकी बेटी समायरा के लिए था। तिलक उस बच्ची को अपना दोस्त मानते हैं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ खेलते हुए दिख चुके हैं। इससे पहले भी इस खिलाड़ी ने इस तरह का सेलिब्रशन किया है।

वीडियो:

200 के स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस एक समय अपने तीन विकेट केवल 65 रनों के स्कोर पर गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि यह टीम बुरी तरह हारेगी। हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने गजब के धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने 32 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 63 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 का रहा। इसके बावजूद MI को हार मिली।

सौरव गांगुली ने बताया, कौन होगा टी20 विश्व कप 2024 में भारत का विकेटकीपर

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment