मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ है। आईपीएल 2024 का यह मैच नंबर-43 है जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया गया है। दर्शकों से खचाखच इस मैदान पर रनों की वर्षा देखने को मिली। पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की टीम ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इस मैच के दौरान MI के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक समय अपना आपा खो दिया। वह मैदान पर जोर-जोर से चिल्लाते नजर आए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
Hardik Pandya ने मैदान पर खोया अपना आपा
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को इस सीजन में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। यह टीम टेबल में नीचे से अंतिम-4 में है। रोहित के कप्तानी छोड़ने के बाद हार्दिक के लिए चीजें आसानी नहीं रही हैं। उन्हें फैंस की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। यह खिलाड़ी तमाम नकारात्मकता के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश में हैं।
अबतक काफी शांत दिखे हार्दिक हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान जमकर गुस्सा करते हुए नजर आए। दरअसल वह अपनी टीम के खिलाड़ियों से खुश नहीं थे, और उन्हें मैदान पर तेजी से अपनी-अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे। बता दें कि इस टीम के ऊपर पहले ही दो बार धीमी ओवरगति के चलते जुर्माना लग चुका है।
वीडियो:
मुंबई इंडियंस को मिल सकती है एक और पराजय
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का यह फैसला उनकी टीम के विरुद्ध चला गया। दिल्ली ने पहले बैटिंग कर 20 ओवर में 257 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से मैकगर्क ने 27 गेंदों में 84 रन ठोके। मुंबई के गेंदबाजों की अगर बात करें तो ल्यूक वुड ने 4 ओवर में 68, हार्दिक ने 2 ओवर में 41 नुवान तुशारा ने 4 ओवर में 56 रन लुटाए। मुंबई के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना बहुत मुश्किल होगा।
सौरव गांगुली ने बताया, कौन होगा टी20 विश्व कप 2024 में भारत का विकेटकीपर