दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी है। मुंबई की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता किया था। पहले बैटिंग करने आई दिल्ली को जैक फ्रैसर मैकगर्क ने धुआंधार शुरुआत दी। एक समय लग रहा था कि वह आसानी से शतक पूरा कर लेगें। हालांकि MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के गुरु मंत्र ने पियूष चावला को ये बड़ा विकेट दिल दिया। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Rohit Sharma का गुरु मंत्र आया मुंबई के काम
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलने आई दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने कोहराम मचा दिया। इसकी शुरुआत सलामी बल्लेबाज जैक फ्रैसर मैकगर्क ने कर दी। इस युवा बल्लेबाज ने आते ही विपक्षी गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरु कर दिया। दाएं हाथ का यह ऑस्ट्रेलियाई बैटर एक समय 26 गेंदों में 84 रन बनाकर खेल रहे थे।
ऐसा लगने लगा था कि दिल्ली का ओपनर अपना पहला आईपीएल शतक बोलने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि तभी पहले टाइमआउट के वक्त रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी टीम को इकट्ठा कर कुछ देर तक समझाया और रणनीति बनाई। 8वें ओवर में पियूष चावला के ओवर में इसका असर दिखा और लेग स्पिनर ने मैकगर्क का विकेट चटकाने में सफलता पाई।
वीडियो:
बल्लेबाजी में नहीं दिखा पाए कोई कमाल
दिल्ली कैपिटल्स ने जब मुंबई इंडियंस के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा, तब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से सबको काफी उम्मीदें थी कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। हिटमैन 8 गेंदों का सामना करके केवल 8 रनों का ही योगदान दे सके। दिल्ली के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपनी धीमी गति की गेंद पर उन्हें फंसाया। रोहित शॉर्ट कवर पर खड़े शे होप को आसान सा कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। सोशल मीडिया पर उनकी खराब पारी की काफी आलोचना हो रही है।
सौरव गांगुली ने बताया, कौन होगा टी20 विश्व कप 2024 में भारत का विकेटकीपर