WATCH: हार्दिक के रहते रोहित करने लगे कप्तानी, सरेआम फील्डिंग लगाते हुए हिटमैन का वीडियो वायरल

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिल रही है। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई दिल्ली ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया है। देखना है मुंबई की टीम उसे हासिल कर पाने में सफल होती है या नहीं है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के रहते हुए मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग सेट कर रहे हैं। फैंस इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Table of Contents

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Hardik Pandya और रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

जब से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रोहित शर्मा के हटने के बाद कप्तान बने हैं, तब से मुंबई इंडियंस के खेमे का हाल कुछ सही नहीं रहा है। आईपीएल 2024 में यह टीम टुकड़ो में बंटी हुई नजर आई है। कुछ मैचों के दौरान तो ऐसा भी देखा गया, कि हार्दिक के रहते रोहित कप्तानी कर रहे हों। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी ये नजारा देखने को मिला। दरअसल दिल्ली की बैटिंग के दौरान निहाल वढ़ेरा रोहित को कुछ कहने आए थे। इसके बाद हिटमैन ने अपने हिसाब से फील्ड में परिवर्तन किया।

वीडियो:

दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबले में पलड़ा भारी

दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान पर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई दिल्ली की शुरुआत बेहद ताबड़तोड़ रही। जैक फ्रैसर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 84 रन ठोके। उनके अलावा शे होप ने 17 बॉल पर 41 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 बॉल पर 48 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की टीम ने मुंबई के सामने 258 रनों का भारी-भरकम लक्ष्य रखा है।

सौरव गांगुली ने बताया, कौन होगा टी20 विश्व कप 2024 में भारत का विकेटकीपर

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment