WATCH: विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ की मस्ती, सोशल मीडिया पर दोनों के दोस्ताना का वीडियो हुआ वायरल

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया मुकाबला ब्लॉकबस्टर रहा। दोनों टीमों की ओर से ढेरों रन बने। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु की टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई ने उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई की बैटिंग के दौरान दर्शकों को विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा के बीच मस्ती भरा पल देखने को मिला। इस लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Virat Kohli और रोहित शर्मा की मस्ती वायरल

भले ही विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा टीम इंडिया में एक साथ खेलते हैं, मगर आईपीएल में वह एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं। दरअसल ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में दर्शक इनके बीच कोई दोस्ताना लम्हा देखने के लिए तरस जाते हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

हालांकि ये पल इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान आया। मुंबई की बैटिंग चल रही थी और नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर रोहित मौजूद थे। तभी कोहली फील्डिंग मार्क पर जाते हुए उनके पास से गुजरे। रोहित के पास से गुजरने के दौरान उन्होंने हिटमैन की कमर में एक ऊंगली से छेड़ा। इसपर रोहित ने उनकी तरफ थम्स अप का इशारा किया।

वीडियो:

आरसीबी को मिली टूर्नामेंट की पांचवी शिकस्त

आईपीएल 2024 में अब तक आरसीबी का सफर अच्छा नहीं गुजरा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को करारा झटका लगा है। दरअसल यह उनकी पांचवी हार है। अब इस टीम के 6 मैचों में 5 हार और एक जीत सहित कुल 2 ही अंक हैं। अंक तालिका में फिलहाल आरसीबी 9वें पायदान पर मौजूद है। अंतिम-4 की रेस में बने रहने के लिए फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली इस टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

‘वो तो महाबुजुर्ग है’ धोनी के बाद अब दिनेश कार्तिक पर सहवाग ने ली चुटकी, कमेंटरी के दौरान कुछ ऐसा कहा कि हो गया वायरल

Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment