आईपीएल से लिया था नाम वापस, अब काउंटी में धमाल मचा रहे हैरी ब्रूक, 69 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

आईपीएल 2024 से पूर्व कई क्रिकेटरों ने अलग-अलग वजह से अपना नाम वापस ले लिया था। कुछ प्लेयर्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से दूर हो गए, वहीं कई ऐसे रहे जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया।

इस लिस्ट में इंग्लैंड के कई क्रिकेटर शामिल थे। हैरी ब्रूक (Harry Brook) उन्हीं में से एक रहे।

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी समय में उन्होंने करारा झटका दिया था। वहीं अब यह खिलाड़ी काउंटी चैंपियनशिप में धमाल मचा रहा है।

युवा बल्लेबाज ने करीब 145 के स्ट्राइक रेट से शतक ठोककर सनसनी मचा दी है।

पिछले महीने इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) काफी सुर्खियों में रहे थे। दरअसल इस 25 वर्षीय क्रिकेटर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण से ठीक पहले अपने नाम वापस ले लिया।

यानि वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर युवा बल्लेबाज को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

हालांकि आईपीएल 2024 (IPL) से अलग होने के बाद ब्रूक काउंटी चैंपियनशिप 2024 में खेलने के लिए पहुंच गए।

अगर आप इस खबर के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।