WPL Points Table: गुजरात को हराकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ में कैसे जगह बनाई, जानें पुरी जानकारी

महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के दौरान शनिवार को एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की,

जो 7 मैचों में से उसकी पांचवीं जीत है। गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाने में सफल रही।

जवाब में मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतक लगाया

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गई।

WPL Points Table: गुजरात जायंट्स को हराने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम WPL 2024 में अंक तालिका में सबसे आगे है।

उन्होंने खेले गए 7 मैचों में से 5 जीते हैं और 2 मैच हारे हैं। 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस तालिका में शीर्ष पर है।

उनसे काफी पीछे दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने 4 मैच जीते हैं।

अगर आप इस खबर के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।