WPL Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के दौरान शनिवार को एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की,
जो 7 मैचों में से उसकी पांचवीं जीत है। गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाने में सफल रही। जवाब में मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतक लगाया, इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गई।
WPL Points Table: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस
WPL Points Table: गुजरात जायंट्स को हराने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम WPL 2024 में अंक तालिका में सबसे आगे है। उन्होंने खेले गए 7 मैचों में से 5 जीते हैं और 2 मैच हारे हैं। 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस तालिका में शीर्ष पर है। उनसे काफी पीछे दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने 4 मैच जीते हैं।
WPL Points Table: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से चटाई धूल
WPL Points Table: गुजरात जाएंट्स के लिए हेमलता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए, बेथ मूनी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 66 रन बनाए और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर टीम के स्कोर 190 तक पहुंचाया। मुंबई के लिए सैका इशाक ने दो विकेट लिए, जबकि हेली, सजीवन, पूजा और
शबनीम ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में 191 रन का पीछा करते हुए मुंबई की तरफ से हीली मैथ्यू और यास्तिका ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका 49 रनऔर मैथ्यूज 18 रन बनाकर आउट हुई। वहीं, नेटली सीवर 2 रन बनाकर आउट हुई। हरमनप्रीत कौर ने 95 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।